Site icon Yashbharat.com

Katni Breaking नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने लगा ली फांसी, परिजनों ने लगाए अधिकारियों पर गम्भीर आरोप

IMG 20230919 WA0025

Katni Breaking। नगर निगम में पदस्थ एक सफाई कर्मचारियों ने आज सुबह अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सफाई कर्मी की मौत के बाद बड़ी संख्या में नगर निगम के सफाई कर्मचारी एवं मृतक के परिजन जिला अस्पताल में एकत्र हो गए और कार्यवाही की मांग करने लगे।

बताया जाता है कि कल 19 सितंबर को कार्य के दौरान संतनगर क्षेत्र में दोपहर लगभग दो बजे कुछ युवकों ने मृतक से मारपीट की थी। जिस बात की शिकायत उसने लिखित तौर पर कोतवाली थाने में भी की। इसी बात से व्यथित होकर उसने आज सुबह आत्महत्या कर ली।

सूत्रों के मुताबिक आजाद चौक बावली टोला निवासी 23 वर्षीय अखिलेश पिता ब्रजेश कुंडे नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर पदस्थ था। गत 19 सितंबर की दोपहर नगर निगम की हाका गैंग के साथ अभिलेख भी आवारा पशुओं को पकड़ने के काम में लगा हुआ था। संत नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने के दौरान कुछ स्थानीय युवकों से इसका विवाद हुआ जिसके बाद उन्होंने अखिलेश की पिटाई कर दी।

मारपीट के बाद जख्मी हालत में अखिलेश में नगर निगम के अधिकारियों को भी फोन पर घटना की सूचना दी लेकिन कोई भी वहां नहीं पहुंचा।

देर शाम अखिलेश अपने साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचा और उसने वहां पर मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि हवेली के साथ जब मारपीट हुई तो बार-बार सूचना देने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। अगर वह वहां पहुंच जाते तो उसकी जान शायद बच जाती। परिजनों का कहना है कि किसी बात से अभिलेख काफी परेशान था और उसने आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version