Site icon Yashbharat.com

Katni Breaking: दीपावली मिलन समारोह में गया युवक कटायेघाट में डूबा, तलाश जारी

IMG 20191103 WA0008

कटनी। दीपावली के मिलन समारोह में शामिल होने गया सोनी समाज का एक युवक कटनी नदी के कटाये घाट में डूब गया। युवक की तलाश जारी है। दरअसल स्वर्णकार समाज का दिवाली मिलन समारोह आज रविवार को कटाये घाट में आयोजित किया गया था। समारोह में शहर के स्वर्णकार समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे थे इन्हीं में से एक युवक नदी में नहाने उतरा और डूब गया।

मिली जानकारी के अनुसार समाज के लोगों के साथ पुरानी बस्ती निवासी युवक नितिन सोनी निक्की पिता मनोहर सोनी 32 वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने कटाये घाट गया था। अन्य लोग मिलन समारोह में थे जबकि नितिन का सामने बह रही कटनी नदी में नहाने का मन किया।

 

बताया जाता है कि उसे समाज के कुछ वरिष्ठों ने मना भी किया था लेकिन वह नहीं माना था नदी में नहाने उतर गया। नहाते नहाते वह गहरे पानी मे जा पहुंचा और डूब गया। इधर जब काफी देर तक नितिन बाहर नहीं आया तो हड़कंप मचा फौरन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 

तलाश शुरू की गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक नही मिल सका था। इधर देर तक कोई भी गोताखोर नहीं आने से समाज के लोग आक्रोशित हो गए। यहां तनाव का माहौल था। युवक की तलाश के लिए अब गोताखोर पहुंच चुके हैं।गौरतलब है कि यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं।

Exit mobile version