Site icon Yashbharat.com

Katni Breaking छात्रा की हत्या, हादसा या आत्महत्या? खुलासा शीघ्र, परिचित हो सकता है आरोपी

IMG 20230911 WA0009

कटनी, (विवेक शुक्ला)।  माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम निवार पहाड़ी स्थित घर से लापता हुई किशोरी की ठरका बांध में लाश मिलने के मामले में पुलिसिया जांच अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है।

शीघ्र ही पुलिस द्वारा यह खुलासा किया जाएगा कि किशोरी की हत्या की गई या फिर उसने आत्महत्या की। सूत्रों की मानें तो इस वारदात में बहुत करीबी का हाथ हो सकता है, जिसका शीघ्र पुलिस खुलासा करेगी। माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि ग्राम निवार पहाड़ी निवासी 17 वर्षीय विधि पिता संजय उपाध्याय बीते रविवार सुबह घर से गायब हो गई थी।

उसी दिन विधि की लाश ठरका जलाशय में मिली थी। पुलिस ने सोमवार सुबह शव परीक्षण कराने के बाद विधि का शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच में जुटी हुई है। बुधवार को नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा ने घटना स्थल का जायजा लिया। वारदात के संबंध में परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना के संबंध में किशोरी के पिता से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। गांव के कुछ अन्य युवकों से पूछताछ जारी है। सूत्रों की मानें तो किशोरी के साथ वारदात को अंजाम किसी करीबी के द्वारा दिया गया है।

Exit mobile version