Katni Breaking:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बोला कमलनाथ पर हमला, कहा कमलनाथ जेल जाएंगे
कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 1984 के दंगे में कमलनाथ की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। सीबीआई ने चार्जशीट पेश की है।कां ग्रेस का एक नेता जगदीश टाइटलर पहले ही जेल में हैं अब कमलनाथ की बारी है। कमलनाथ इस मामले के संदेही आरोपी हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी किस तरह क्रिमनल रेकॉर्ड में शामिल रहते है यह उजागर हो चुका है यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने कटनी से शहडोल जाते वक्त पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहीं।
कमलनाथ पर वीडी शर्मा का बड़ा हमला pic.twitter.com/OsrR6RhhSu
— yashbharat (@yashbharat1) May 21, 2023
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता कमलनाथ के इस कृत्य को जनता तक पहुचाने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में कमलनाथ जेल में दिखेंगे। कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री के सभी नेता जल्द ही पुलिस या न्यायालय के चक्कर काटेंगे। उन्होंने कहा कि अबकी बार 200 पर का नारा तथा 51 फीसदी वोट के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जी जान से जुटा है। हम पुनः सरकार बनायेगे और भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में जनता की सेवा करेगी।
कटनी के बारे में चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कटनी में विकास कार्य बताने की जरूरत नहीं यह धरातल पर दिख रहे हैं। रेलवे सड़क स्थानीय तमाम समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा के जनप्रतिधि जुटे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कटनी की हवाई पट्टी के लिए नया स्थान तलाशा जा रहा अगले कुछ दिनों में केंद्रीय विद्यालय शुरू होगा साथ ही मेडिकल कालेज के लिए सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रचार करने वालों को मेडिकल कालेज स्थापना की जिस दिन घोषणा होगी उस दिन ऐसे लोगों को भी बुलाएंगे। यह वादा है कि जल्द कटनी में मेडिकल कालेज की मांग पूरी होगी।
इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी के निवास पर श्री शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, मप्र शासन के मंत्री रामखेलावन पटेल, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, अम्बरीष वर्मा, अर्पित अग्रवाल, मनीष दुबे, ज्योति दीक्षित, संजीव सूरी, डॉ अशोक चौदहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, विनय दीक्षित, मयंक गुप्ता, अभिषेक शर्मा, शांतनु दत्ता, अजय माली, किशोर तोमर, आशीष सोनी, गगन सोनी, अंकुश तिवारी आदि उपस्थित थे।

