Site icon Yashbharat.com

Katni Bjp News सुनील उपाध्याय बने महामंत्री, चेतन को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व

IMG 20230404 WA0082

Katni Bjp News । कटनी भारतीय जनता पार्टी BJP में कार्यकर्ताओं के दायित्व में परिवर्तन हुआ है। सुनील उपाध्याय को महामंत्री जबकि उनकी जगह चेतन हिंदूजा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने बताया कि प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के पत्र अनुसार प्रदेश के  अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त जी शर्मा ने कटनी जिला संगठन में 2 जिला पदाधिकारीगणों के दायित्व में परिवर्तन किया है।

नए दायित्व में चेतन हिंदूजा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनके स्थान पर सुनील उपाध्याय को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने कहा कि श्री हिंदूजा एवं श्री उपाध्याय संगठन के कार्यों में नवीन पदों के साथ पूरे मनोयोग से जुटकर संगठन को निरन्तर मजबूत बनाने जुटे रहेंगे।

Exit mobile version