Site icon Yashbharat.com

Katni Big News: कटनी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना की तारीखें घोषित; बेटियों के खाते में आएंगे ₹49,000, जानें आवेदन का पूरा शेड्यूल

Katni Big News: कटनी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना की तारीखें घोषित; बेटियों के खाते में आएंगे ₹49,000, जानें आवेदन का पूरा शेड्यूल। कटनी जिले में गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना का नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने योजना के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार योजना के तहत सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Katni Raid: कटनी के लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन का छापा; गंदगी के बीच तैयार हो रहे थे मसाले, महावीर ट्रेडिंग का लाइसेंस होगा सस्पेंड

Katni Big News: कटनी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना की तारीखें घोषित; बेटियों के खाते में आएंगे ₹49,000, जानें आवेदन का पूरा शेड्यूल

कटनी जिले का पूरा मैरिज शेड्यूल (तिथियां और क्षेत्र)

प्रशासन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार जिले में तीन अलग-अलग चरणों में सामूहिक विवाह के भव्य आयोजन किए जाएंगे:

क्र. आयोजन की तिथि क्षेत्र (नगरीय निकाय / जनपद) आवेदन की अंतिम तिथि
1. 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार – देवउठनी ग्यारस) नगर निगम कटनी, जनपद पंचायत बहोरीबंद, नगर परिषद बरही 5 नवंबर 2026
2. 12 दिसंबर 2026 (शनिवार) जनपद पंचायत कटनी, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, नगर परिषद कैमोर, नगर परिषद विजयराघवगढ़ 28 नवंबर 2026
3. 11 फरवरी 2027 (गुरुवार) जनपद पंचायत विजयराघवगढ़, जनपद पंचायत रीठी, जनपद पंचायत बड़वारा 28 जनवरी 2027

सीधे खाते में आएंगे 49 हजार रुपये (DBT)

योजना के नियमों में पारदर्शिता लाते हुए सरकार अब किसी भी प्रकार के सामान के बजाय कुल ₹49,000 की आर्थिक सहायता राशि सीधे बेटी (कन्या) के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा करेगी।

पात्रता और आवेदन की मुख्य शर्तें:

फर्जीवाड़े पर रोक: पड़ोसियों का पंचनामा और रैंडम जांच

कलेक्टर आशीष तिवारी ने इस बार फर्जी जोड़ों के पंजीयन को रोकने के लिए बेहद कड़े नियम बनाए हैं:

  1. पंचनामा जरूरी: आवेदन की जांच के दौरान वधू के पड़ोसियों का पंचनामा तैयार किया जाएगा और उस पर सरपंच के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।

  2. अधिकारियों की रैंडम चेकिंग: नगर निगम आयुक्त के प्रतिनिधि, जनपद सीईओ और सीएमओ खुद आवेदनों की रैंडम जमीनी जांच (Field Verification) करेंगे।

  3. समय सीमा: सभी आवेदनों की पात्रता जांच विवाह की तारीख से ठीक 7 दिन पहले पूरी कर ली जाएगी।

कलेक्टर ने इन आयोजनों को भव्य और सामाजिक बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और सक्षम नागरिकों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version