Monday, April 20, 2026
Latest:
katni

Katni/barhi: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

बरही। बरही थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में उस वक्त मातम पसर गया। जब दो मासूम बच्चों की मौत की खबर तालाब में डूबने से पहुचीं। बताया गया है एक 8 वर्ष और दूसरा 5 वर्ष के बच्चे खेलते-खेलते तालाब में पहुँच गए, जहां डूबने से उनकी अकाल मौत हो गई।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक बरही थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी गुरुप्रसयाद का 5 वर्षीय मासूम पुत्र अपने चचेरे भाई 8 वर्षीय रजनीश पिता रविलाल कुशवाह के साथ बीती शाम घर के पास खेल रहे थे, खेलते-खेलते दोनो घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में पहुँच गए, जहां उनकी जल समाधि हो गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची बरही पुलिस ने शव को अपने अधिकार में लेते हुए पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए बरही अस्पताल भेज दिया। आज सुबह पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द करते हुए मर्ग प्रकरण दर्ज कर घटना की विवेचना प्रारम्भ कर दी है। बताया गया है कि उनके साथ पड़ोस के दो अन्य बच्चे भी यह, जिन्होंने उनके तालाब में डूब जाने की जानकारी परिजनों को दी थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply