Katni Awaidh Sharab Bikri: अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी
Katni Awaidh Sharab Bikri: अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी श्री बघेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण और रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी वृत्त कटनी कमांक 3 ढ़ीमरखेडा एवं बहारीबेद में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
6 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध
अभियान के दौरान ग्राम करहिया, मतवारीहार, रैपुराहार, भुडसा, मुडवारा, में दबिश दी जाकर मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध आबकारी की टीम ए द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान 630 किलोग्राम महुआ लाहन, 25 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा, 10 पाव प्लेन तथा मसाला मदिरा एवं 13.1 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जप्त की गई।
इस दौरान मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लाहन तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 85 हजार रूपये है। अभियान के दौरान 6 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत पंजीबद्ध किये गये।
आबकारी अधिकारी श्री बघेल नें बताया कि उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उईके, एस.डी. सिंह, महेन्द्र कुमार शुक्ला, के.के. पटेल, आबकारी आरक्षक धरमू काछी, राजेश गौटिया, राम सिंह, सम्मिलित रहे। आपने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।