कटनी के अभिनेता सत्यम आरख की नई वेब सीरीज़ ‘सतरंगी’ जी5 पर रिलीज़

कटनी के अभिनेता सत्यम आरख की नई वेब सीरीज़ ‘सतरंगी’ जी5 पर रिलीज
कटनी। शहर के युवा अभिनेता सत्यम आरख ने कम उम्र में ही अभिनय जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों, विज्ञापनों और वेब सीरीज़ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। सत्यम इससे पहले चर्चित वेब सीरीज़ ‘पंचायत’, फिल्म ‘जनहित में जारी’ तथा लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रोमो में महानायक Amitabh Bachchan के साथ भी नजर आ चुके हैं।
हाल ही में उनकी नई वेब सीरीज़ ‘सतरंगी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज़ हुई है, जिसमें वे प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस वेब सीरीज़ का निर्देशन निर्देशक Jai Basantu ने किया है। सत्यम ने अपने प्रभावशाली अभिनय और कला कौशल से दर्शकों एवं समीक्षकों की सराहना प्राप्त की है।
सत्यम आरख ने अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए राजधानी Bhopal में लगभग 15 वर्षों तक रंगमंच का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनके इसी समर्पण और मेहनत का परिणाम है कि वे लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं।
आने वाले समय में सत्यम कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में नजर आएंगे। इनमें अभिनेत्री Urmila Matondkar अभिनीत एवं निर्देशक Saurav Verma की वेब सीरीज़ ‘तिवारी’, Maddock Films के बैनर तले बन रही Nana Patekar अभिनीत फिल्म ‘शक्ति शालिनी’, निर्देशक Gurmeet Singh की परियोजना ‘पान परदा ज़र्दा’ तथा निर्देशक Vipul Amrutlal Shah की एक बड़ी फिल्म शामिल है, जिसमें वे अभिनेता Jaideep Ahlawat के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
कटनी के इस युवा कलाकार की उपलब्धियां न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं। उनकी सफलता युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।








