Site icon YASHBHARAT.COM

Katni Accident: गड्ढे में गिरकर ऑटो पलटा, तीन गंभीर

accident

accident

कटनी । रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे एक दर्जन से अधिक लोग उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब चालक के हाथों एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना गुरुवार को सतधारा के समीप हुई। घायल हुए लोधी समाज के लोग उमरियापान से जबलपुर गए थे।

 

गड्ढे में पडक़र ऑटो पलटा, तीन गंभीर जबलपुर से उमरियापान लौट रहे लोधी समाज के लोग हुए दुर्घटना का शिकार

सभी घायलों का उपचार जारी है जबकि गंभीर घायल चार लोगों को गहन उपचार के लिए जबलपुर रिफर किया गया है।

दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उमरियापान से सटे हरदी गांव से लोधी समाज के करीब 16 लोग एक ऑटो में सवार होकर जबलपुर के बरेला रिश्तेदारी में गए थे। गुरुवार को वापस लौटते समय सतधारा के पास सडक़ पर गड्ढा होने से मोड़ पर चालक के हाथों ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और एम्बुलेंस को दिया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल दस्सी बाई लोधी, लक्ष्मीबाई लोधी और माधुरी लोधी सहित चालक को उपचार के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

जहा से प्राथमिक उपचार के जबलपुर रिफर कर दिया गया है। इस हादसे में प्रियंका बाई, खिलौना बाई, सुलेखा बाई, संतोष कुमारी, चंदा बाई, निशा लोधी, आरती लोधी के साथ मासूम अनुराग को उमरियापान अस्पताल लाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

Exit mobile version