Site icon Yashbharat.com

Katni: साढ़े छह लाख रूपए लेकर घर से भागी किशोरी

कटनी। बड़वारा थानांतर्गत एक गांव में किशेारी साढ़े छह लाख रूपये लेकर फरार हो गई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरवचन सिंह ने बताया कि इस मामले में धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश की जा रही है। परइकाप निवासी एक परिवार की 17 वर्षीय बेटी बड़वारा के एक कम्प्यूटर सेंटर पढ़ाने आई थी। बताया जा रहा है कि वह वापस घर नहीं पहुंची। शाम को परिजनों ने तलाश की। कहीं भी पता न चलने पर बड़वारा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आलमारी में रखे साढ़े छह लाख रूपए भी गायब हैं। परिजनों को आशंका है कि किशोरी ही रूपए लेकर गायब हो गई हैं।

Exit mobile version