Site icon Yashbharat.com

Katni: शराब की तस्करी कर रहे थे जबलपुर पुलिस के दो आरक्षक, गिरफ्तार

IMG 20201007 WA0018

कटनी। बहोरीबंद पुलिस ने देररात मुखबिरों की सूचना पर दमोह-बहोरीबंद-सिहोरा मार्ग पर दबिश देकर शराब की तस्करी करते जबलपुर पुलिस के दो आरक्षकों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरक्षक दमोह से शराब खरीदकर आल्टो कार से जबलपुर ले जा रहे थे। कार से 18 पेटी शराब बरामद की गई है।

इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर कोतवाली में पदस्थ आरक्षक राम तिवारी व मनोज कलरात आल्टो कार में अवैध शराब लेकर दमोह से जबलपुर जा रहे थे।

इस बात की जानकारी मुखबिरों ने बहोरीबंद पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने दमोह-बहोरीबंद-सिहोरा मार्ग पर चौकसी बढ़ा दी। इसीदौरान वहां से मुखबिरों के द्धारा बताई गई आल्टो कार निकली।

जिसे रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके अंदर से 18 पेटी अवैध शराब के साथ जबलपुर पुलिस के दोनों आरक्षक राम तिवारी व मनोज बहोरीबंद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरक्षकों के कब्जे से 18 पेटी शराब, आल्टो कार जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरक्षकों के शराब तस्करी करते हुए पकड़े जाने की जानकारी संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व जबलपुर पुलिस अधीक्षक को भी दी गई है। जिसके बाद दोनों आरक्षकों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।


पहले भी दागदार हो चुकि है वर्दी
यह पहला मौका नहीं है जब वर्दी दागदार हुई हो बल्कि इसके पूर्व भी पुलिस वाले अवैध कृत्य करते पकड़े जा चुके हैं। सूत्रों की माने तो जबलपुर पुलिस के ये दोनों आरक्षक पिछले लंबे समय से शराब की तस्करी कर रहे थे। वर्दी में होने या पुलिस आईडी रखकर चलने के कारण उनको रास्ते में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस भी नहीं रोकती थी लेकिन कलरात मुखबिरों की सटीक सूचना पर बहोरीबंद पुलिस ने दोनों को शराब की तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version