Site icon Yashbharat.com

Katni: लाठी के वार से भाभी की हत्या

jamnapari goat appearence

कटनी। बरही थाना अंतर्गत ग्राम पिपरियाकला में खेत में बकरी घुसने के विवाद पर हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के सिर पर लाठी डंडों से वार करने वाले सगे देवर में विरूद्ध मारपीट व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बरही थाना प्रभारी नंद कुमार पांडे ने बताया कि ग्राम पिपरिया कला निवासी 35 वर्षीय तुलसा बाई पति विनोद यादव का कलशाम देवर शंभू यादव से खेत में बकरिया घुसने को लेकर विवाद हो गया।
मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बढ़ा तो शंभू यादव ने भाभी तुलसा बाई के सिर में डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में तुलसा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल बरही अस्पताल लाया गया।
जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तुलसा बाई का शवपरीक्षण कराते हुए आरोपी शंभू यादव के विरूद्ध मारपीट व हत्या का मामला धारा 302, 323 के तहत दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही शंभू यादव फरार है। जिसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Exit mobile version