Site icon Yashbharat.com

Katni: महिला एसआई के कार्य में बाधा,तीन पर एफआईआर दर्ज

images 17

कटनी। कोतवाली के सब्जीमंडी क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में महिला उपनिरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक माधवनगर थाना अंतर्गत झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर किसी मामले की जांच के सिलसिले में सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित सुंदर मोबाइल दुकान पहुंची।
जहां उनके शासकीय कार्य में भरत विसंध दसानी, सुमित विसंध दसानी व अशोक विसंध दसानी ने बाधा पहुंचाई। जिसकी शिकायत महिला उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर के द्धारा पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 353, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version