Wednesday, April 29, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

Katni Crime मकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी का पर्दाफाश, सवा लाख के जेवर व 75 हजार नगद सहित तीन गिरफ्तार

Katni Crime (विवेक शुक्ला/रोहित सेन)। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कौडिय़ा में एक मकान में सेंध लगाकर हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से सवा लाख रूपए कीमती सोने-चांदी के जेवर और 75 हजार रूपए नगद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुठला थाना क्षेत्र की बिलहरी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम कैमोरी निवासी गुड्डू पिता वंशस्वरूप सनोडिया, ग्राम मतवारी निवासी ज्ञानचंद पिता लालचंद माझी व जितेन्द्र पिता खुन्नू माझी शामिल हैं।

वारदात का पर्दाफाश करने में इनकी भूमिका

पुलिस अधीक्षक अभिजीज रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के दिशा निर्देश तथा स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में वारदात का पर्दाफाश करने में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखलेश दाडिया, उपनिरीक्षक संतराम यादव, काशीराम, नेहा मौर्य, सहायक उपनिरीक्षक बी.एम.चौधरी, प्रधान आरक्षक अंजनी मिश्रा, अविनाश मिश्रा, जय सिंह, आरक्षक मनीष, राजा साहू, महिला आरक्षक नेहा भट्ट व बिलहरी पुलिस चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा, सहायक उपनिरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी व संतोष प्रजापति की भूमिका रही।

गौरतलब है कि ग्राम कौडिया निवासी विदेह बर्मन पिता महेंद्र बर्मन के यहां 14 सितंबर की रात जब पूरा परिवार एक कमरे में गहरी नींद में सो रहा था। इसी दौरान रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बगल वाले कमरे के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और पेटी में रखे नगद 5 लाख रुपए एवं सोने चांदी के कुछ जेवर लेकर चंपत हो गए थे।

5 लाख रुपए ससुराल की जमीन बिकने के बाद उधार लेकर आया था फरियादी

विदेह ने अपनी ससुराल से 5 लाख रुपए ससुराल की जमीन बिकने के बाद उधार में लेकर आया था। वह इन पैसों से अपने गांव में कपड़े की दुकान खोलना चाहता था। पिछले 15 दिनों से उसने पेटी में 5 लाख रुपए संभाल कर रखे हुए थे। जिसे चोर लेकर चंपत हो गए थे। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज करते हुए वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश शुरू की थी। जिसमें पुलिस को सफलता मिल गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम