katni

Katni : महानदी में डूबे पिकनिक मनाने आए युवक

कटनी। उमरिया व कटनी जिले की सीमा रेखा पर स्थित महानदी के संगम घाट दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवकों के डूबने की घटना प्रकाश में आई है।
युवकों के महानदी में डूबने के 18 से 20 घंटे गुजर गए हैं लेकिन उनका अब तक कहीं कोई पता नहीं चला है। गोताखोर दल महानदी के गहरे पानी में युवकों के तलाश में जुटे हुए हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नरवार निवासी अजीत पिता तोताराम यादव नामक युवक अपने सेना में पदस्थ दोस्त रीवा निवासी नीरज साकेत सहित अन्य दोस्तों के साथ बुलेरो वाहन में सवार होकर पिकनिक मनाने कटनी व उमरिया जिले की सीमा रेखा पर स्थित महानदी के संगम घाट आए थे।
संगम घाट पड़ोसी जिला उमरिया के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम मझगवां से लगभग डेढ़ किमी दूर स्थित है। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर महानदी में नहाते समय अजीत व नीरज गहरे पानी में समा गए और फिर उनका कहीं कुछ पता नहीं चला।
काफी देर बाद जब अजीत व नीरज के दोस्तों व ग्रामीणों के द्धारा सूचना मिली तो प्रशासन व पुलिस सक्रिय हुआ और गोताखोरो की मदद से महानदी में दोनों की तलाश शुरू की गई लेकिन 18 से 20 घंटे बीतने के बावजूद गोताखोरों को युवकों की तलाश में सफलता नहीं मिली। जिसके बाद अब उमरिया जिला प्रशासन जबलपुर के गोताखोर दल की मदद ले रहा है। बताया जाता है कि जबलपुर से रवाना होकर गोताखोर दल संगम घाट पहुंच गया है तथा नाव व अन्य संसाधनों के माध्यम से महानदी के संगम घाट में डूबे युवकों की तलाश कर रहा है।

Leave a Reply

Back to top button