Site icon Yashbharat.com

Katni: भाजपा हेयरकटिंग सैलून संचालको को बांटेगी पीपीई किट

images 15

कटनी भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने बताया कि भाजपा शनिवार 23 मई को हेयर सैलून संचालको को पीपीई किट बांटेगी। जिला भाजपा कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ होगा कार्यक्रम 

कटनी । भारतीय जनता पार्टी समस्त सेन समाज के संचालित शहर के हेयरकटिंग सैलून पार्लर संचालकों को कोविड19 से रक्षा करने वाली पीपीई किट बांटेगी। जिला भाजपा दफ्तर में 23 मई शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह किट प्रदान की जाएंगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी सेन समाज और प्रदेश के लाखों सैलून पार्लर संचालकों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी के द्वारा प्रदेश में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सभी सैलून पार्लर को खोलने की अनुमति प्रदान की।

अब भारतीय जनता पार्टी अपने सामाजिक दायित्व निभाते हुए सभी सैलून संचालकों को पीपीई किट प्रदान करने जा रही है, ताकि सैलून संचालकों एवं उनके ग्राहकों दोनो की सुरक्षा की जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पायल ने सभी सैलून संचालको से भाजपा दफ्तर पहुंचकर पीपीई किट लेने का आग्रह किया है। इस सामाजिक कार्य हेतु पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद,  विजय शुक्ला  पीताम्बर टोपनानी, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल,  प्रणय प्रभात पांडे, निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित समस्त वरिष्ठ जनों ने सेन समाज सैलून संचालकों को पीपीई किट देने के निर्णय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए समस्त सैलून संचालकों से पीपीई किट लेने का आग्रह किया, ताकि वह स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा उनके ग्राहक भी निश्चिंत रहें।

Exit mobile version