Site icon Yashbharat.com

Katni :बड़वारा में मुरूम का अवैध उत्खनन पकड़ा

ret mafia

एक जेसीबी मशीन सहित चार ट्रेक्टर-ट्राली जप्त

कटनी। प्रशासन व पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में खनिज पदार्थों का अवैध उत्खनन और परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। माफिया बेखौफ होकर खनन अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं। खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन और परिवहन का ऐसा ही मामला जिले की बड़वारा तहसील में सामने आया है।

जहां पर सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार ने छापामार कार्रवाई की। अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे वाहनों को जप्त कर थाना में खड़ा कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र बड़वारा में हो रहे मुरम के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नायब तहसीलदार ने कार्रवाई की है। अवैध उत्खनन कर रही एक जेसीबी मशीन व चार ट्रैक्टर को ट्राली सहित जप्त कर बड़वारा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। वाहन मालिकों पर खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

नायब तहसीलदार मोतीराम परते ने बताया कि गुरुवार को ग्राम भुड़सा बिजौरी में मुरम के अवैध उत्खनन और परिवहन होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दबिश देकर मुरुम का अवैध उत्खनन कर रहे एक जेसीबी मशीन और 4 ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त किया गया है। सभी वाहनों को बड़वारा थाना परिसर में खड़ा कराया है।

Exit mobile version