कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम देवरी छपरा में आरोपियों ने परिवारों के तीन सदस्यों की पिटाई कर दी। घटना बुधवार शाम साढ़े सात बजे की बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर गांव के ही हीरा यादव और कैलाश यादव भैरव प्रसाद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए। बीच में भैरव काछी की पत्नी राजकुमारी काछी और उसका पुत्र बिहारी आ गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 323, 506, 34 के तहत मामला कायम किया है।
पुलिस ने बताया कि विवाद पहले से चल रहा था। बुधवार को यह विवाद और बड़ा रूप ले लिया। जब दोनों आरोपी के घर सभी सदस्यों के साथ मारपीट किए। मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Katni : पुराने विवाद पर माता-पिता व पुत्र से मारपीट, मामला दर्ज

