katniLatest

Katni: तीन युवकों ने हॉकी व डंडों से पीटा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कटनी। कोतवाली के घंटाघर क्षेत्र में दो युवकों से तीन युवकों ने मिलकर मारपीट की। आरोपियों ने युवकों से हॉकी और डंडा से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि अहमद नगर निवासी हर्षित श्रीवास्तव व उसके दोस्त के साथ घंटाघर में मोहित निषाद और उसके दो अन्य साथियों ने हॉकी और डंडे से मारपीट की।

जिसके कारण दोनों युवकों को काफी चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवकों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button