katniमध्यप्रदेश

Holi को लेकर कटनी शहर में चार दिन भारी वाहनों की नो एंट्री

कटनी। होली पर्व के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के आदेश पर यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

आदेशानुसार 27 मार्च से 30 मार्च तक होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये पीरबाबा से कटायघाट कटनी तक भारी वाहनों के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक खुलने वाली नो एंट्री पूर्णत: बंद रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 28 मार्च को होलिका दहन तथा 29 मार्च धुरेड़ी को लेकर भारी वाहनों के लिए रात्रि में खुलने वाली नो एंट्री आगामी आदेश तक बंद रहेगी। शहर की यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए परिस्थित अनुसार ही वाहनो को शहर में प्रवेश दिया जावेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम