Katni: जिला चिकित्सालय पहुंचे कलेक्टर ने निकली गाड़ियों की हवा व छुछछी, अनोखी सजा से परेशान हुआ नर्सिंग स्टाफ

कटनी। कलेक्टर शशिभूषण सिंह आज दोपहर जिला चिकित्सालय के निरीक्षण पर पहुचे और ओपीडी के सामने बेतरतीब खड़े दुपहिया वाहनो की हवा व छुछछी निकलवा कर चले गए ।
इनमे कई दुपहिया वाहन जिला चिकित्सालय में पदस्थ नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ के थे। जिसके कारण महिला स्टाफ को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ा । महिला स्टाफ गाड़ी घसीट कर जिला चिकित्सालय के बाहर हवा भरवाते देखे गए । उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय का सायकल स्टेन्ड ठेके पर है ।
स्टेन्ड पर ज्यादा जगह न होने के कारण ठेकेदार स्टाफ के वाहन स्टेन्ड के अंदर खड़े नहीं करने देता। जिसके कारण जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला व पुरुष स्टाफ के वाहन जिला चिकित्सालय परिसर में यहा वहा पार्क रह्ते हैं ।
इसके अलावा स्टेन्ड पर जगह की कमी के कारण भी मरीज व उनके साथ आए परिजनो के वाहन भी पूरे जिला चिकित्सालय परिसर में यहा वहां खड़े रहते हैं । आज कलेक्टर शशिभूषण सिंह के आदेश पर वाहनो की हवा व छुछछी निकाले जाने से परेशान हुए लोगो ने कलेक्टर की सजा को गलत ठहराते हुए सायकल स्टेन्ड का विस्तार करने के साथ ही जिला चिकित्सालय स्टाफ के लिए सायकल स्टेन्ड से हटकर वाहन पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग की है ।








