katni

Katni: कोतवाली पुलिस ने पकड़ा आईपीएल का सट्टा

कटनी। कोतवाली के गर्गचौराहा क्षेत्र स्थित सुरीली रेस्टारेंट परिसर में आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिला रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

जिसमें रावतगली गांधीगंज निवासी सूरज पिता सुरेश निषाद, मुन्ना उर्फ  मोहित कटारिया व विष्णु वाधवानी शामिल हैं।

आरोपियों के पास से 30,500 रूपए नगद सहित एक एल ई डी टी व्ही, सी पी यू एकी वोर्ड, रिमोट, माउस, नेटकनेक्टर, 8 मोबाईल, एक टेलीफोन व चार डायरिया शामिल हैं। डायरियों में लाखों रूपए के सट्टे का हिसाब-किताब है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम