Site icon Yashbharat.com

 Katni के माधवनगर निवासी दंपत्ति की सिहोरा में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

jabalpur mp Road accidents pick up vehicles 10 riders Thane Barela news in hindi 217784
जबलपुर। आज दोपहर सिहोरा Sihora थाना के अंतर्गत मोहसाम ग्राम में हुई सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गई इस दुर्घटना की खबर जैसे ही आस पास के ग्रामीणों को लगी तो कुछ ही देर में दुर्घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। उक्त दुर्घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत दोनों शवों को अपने कब्जे में लेने  के बाद पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दुर्घटना की पड़ताल शुरू करते हुए टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कटनी माधव नगर के  निवासी सेन परिवार के पति पत्नी किसी काम से बाइक में सवार होकर  सिहोरा की ओर आ रहे थे यह जैसे ही दोपहर 12 बजे के लगभग सिहोरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत मोहसाम ग्राम पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक कटनी के माधव नगर के रहने वाले हैं। मृतकों के पास एक मोबाइल फोन मिला है जिसका पासवर्ड खुलने के बाद ही सही ज्ञात हो सकेेगा कि मृतक के नाम क्या हैं बहरहाल  समाचार लिखे जाने तक दोनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Exit mobile version