Katni : कुएं में गिरने से वृद्ध की गयी जान

IMG 20190813 WA0008

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम चरगवां में एक 70 वर्षीय वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चरगवां निवासी 70 वर्षीय दशई झारिया सोमवार व मंगलवार की दरम्यानीरात मकान के सामने बने कुएं में गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि दशई रात के समय निस्तार के लिए उठा और पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। सुबह जब परिजनों ने दशई को बिस्तर पर नहीं पाया तो उसकी खोजखबर लेना शुरू किया। उसीदौरान दशई की कुएं में उतराती लाश दिखी। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें-  तिलक महाविद्यालय में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन,विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे सहभागिता

Leave a Reply