Site icon Yashbharat.com

Katni : कांग्रेस के युवा पदाधिकारी से मारपीट

katninews 2

शराब के लिए पैसे न देने पर आजाद चौक में घटना
कटनी। कोतवाली के आजाद चौक गाटर घाट क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर कांग्रेस पार्टी के युवा पदाधिकारी के साथ मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। मारपीट में घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के युवा पदाधिकारी एवं आजाद चौक निवासी 31 वर्षीय कपिल रजक से कलरात क्षेत्र के ही अभिलेख ताम्रकार, अंकुश रैकवार व गोल्डी खटीक नामक युवकों ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जिसे देने से कपिल ने इंकार किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद कपिल रजक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवकों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version