Site icon Yashbharat.com

Katni : ऑटो व मिनी ट्रक में भिडंत, एक दर्जन घायल

truck train accident rewa 201856 95554 06 05 2018

कटनी। तेज रफ्तार आटो व मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिस दौरान आटो में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए जिनमें 3 महिलाएं व 9 पुरूष शामिल हैं। जानकारी अनुसार लखापतेरी से काम करके श्रमिक आटो क्रमांक एमपी 21 एल 1372 में सवार होकर घर लौट रहे थे। आटो चालक लापरवाही पूर्वक गलत साइड पर चल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मिनी ट्रक क्रमांक एमएच 36 एए-1676 से आटो की भिड़ंत हो गई। पिपरौंध के समीप हुई दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए। घायलों में भाईराम आदिवासी पिता चंदूलाल आदिवासी, रामप्रसाद आदिवासी पिता संतराम, कल्लू भाई आदिवासी पति राजेंद्र आदिवासी, विनोद आदिवासी पिता दादूलाल आदिवासी निवासी भनपुरा, रोशनी कोल पति वर कुमार निवासी निवार पहाड़ी, भूरी आदिवासी पति भाई राम निवासी जरवाही, विनय आदिवासी निवासी बिचुआ, संजय आदिवासी, पिता मूलंचद आदिवासी निवासी भनपुरा, कुलदीप कुमार कोल पिता दर्शी कोल निवासी बिचुआ, राजेश आदिवासी पिता मिलन आदिवासी निवासी जरवाही, अर्चना आदिवासी पति अर्जुन आदिवासी, निवासी भनपुरा व राममिलन भूमिया पिता रामसेवक निवासी जरवाही शामिल हैं। जिन्हें जिला अस्पताला भेजा गया जहां उन्हें उपचार सुविधा मुहैया कराई गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Exit mobile version