Site icon Yashbharat.com

Katni : एक और सूने मकान में चोरों का धावा

katni police

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह स्थित शिवधाम कालोनी में दस्तावेज लेखक के घर हुई लाखों रूपए की चोरी का पुलिस अभी सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि बुलंद हौंसले वाले चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कल दुर्गा चौक खिरहनी में आरटीओ कर्मी के सूने मकान में धावा बोला और वहां से भी नगदी व जेवर लेकर चंपत हो गए। बतााया जाता है कि दुर्गा चौक खिरहनी निवासी शैलेन्द्र दुबे का परिवार बाहर गया था।

रविवार की शाम वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला तथा अंदर सामान बिखरा। चोरी कितने की हुई अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस के लिए चोर एक बार फिर चुनौती बनते जा रहे हैं।

हालांकि पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व नगर पुलिस
अधीक्षक एम.पी.प्रजापति, वैज्ञानिक अधिकारी अविनाश सिसोदिया, कोतवाली प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, एनकेजे थाना प्रभारी अंकित मिश्रा, उपनिरीक्षक बुंदेलधर द्विवेदी, रोहित डोंगरे, प्रीती पांडे सहित कई प्रधान आरक्षक व आरक्षक चोरी की वारदातों से संबंधित मामलों की गंभीरता से विवेचना करते हुए आरोपियों की पतासाजी में जुटे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र ही बदमाश उसकी रडार पर होंगे।

Exit mobile version