Katni आयुध निर्माणी कर्मी सेमुअल शशिलाल का दुखद निधन

wp 17037689643863057146006454517967

कटनी। जिंदगी की गाड़ी कब रुक जाए किसी को पता नहीं कल ऐसा ही वाकया मानसरोवर कालोनी से सामने आया यहां रहने वाले 52 वर्षीय सेमुअल शशिलाल का अचानक निधन हो गया।

जिसने भी सुना वह आवक रह गया। मिलनसार व्यक्ति के रूप में पहचाने जाने वाले सेमुअल शशिलाल आयुध निर्माणी के कर्मचारी थे। विगत कुछ दिनों से मामूली बीमार थे। गत दिवस अचानक सांस थम गईं। सेमुअल की उम्र 52 वर्ष थी। वे प्रतिष्ठित परिवार सिल्विया लाल के पुत्र तथा नवीन लाल के भाई सेमुअल को आज अंतिम विदाई दी गई जिसमें बड़ी संख्या में निर्माणी कर्मचारी स्थानीय लोगों के साथ मसीही समाज के लोग उपस्थित थे।