Site icon Yashbharat.com

Katni:कटनी के ढीमरखेड़ा में मकान में लगी आग, नगद रुपये जलकर खाक

images 1

ढीमरखेड़ा । Katni:कटनी के ढीमरखेड़ा में मकान में लगी आग, नगद रुपये जलकर खाक हो गया है। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र अंतर्गत प्रेम सिंह ग्राम जिर्री निवासी के मकान में मंगलवार की रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। आग के कारण दो मकानों का सामान जलकर खाक हो गया।

प्रेम सिंह ने बताया कि दो कमरे का मकान पूरा जलकर खाक हो गया है। लोगों के द्वारा बुझाने की भी कोशिश की आग नहीं बुझा पाए। इसमें राशन का सामान कुछ आभूषण और कुछ नगद रुपये जलकर खाक हो गया है। फरियादी ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

फरियादी प्रेम सिंह ने बताया कि जिस समय आग लगी वह घर के बाहर सो रहे थे। आग पीछे की तरफ से लगी। घर के लोगों को सुबह जानकारी हुई। पड़ोसी जब आग बुझाने के लिए आए जब तक आग दोनों कमरे में आग लग चुकी थी। प्रेम सिंह ने बताया कि वह घटना के वक्त घर पर अकेले थे। इसमें जेवर में चांदी के पायल कीमती 11 हजार और नकद राशि 30 हजार लड़के के रखे थे जो उसने काम करने कमाए थे। वह बहन के यहां चला गया था। इसके साथ में गेहूं का बीज बोने के लिए 2 क्विंटल रखा था। इसके साथ एक क्विंटल चावल भी जल गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब मकान में आग लगी तो मकान में कोई नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा टल गया। यदि इस समय मकान में कोई कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि हमने अपने स्तर पर आग रोकने के लिए पर्याप्त कोशिशें की लेकिन आग की लपटें तेज थीं और कुछ भी नहीं बचा पाए। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

Exit mobile version