कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव

कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्स

 

कटनी। हरियाली तीज के पावन अवसर पर कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल इकाई कटनी द्वारा स्काईलाइट में हरियाली तीज उत्सव बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए और एक-दूसरे से मेल-मिलाप कर सामाजिक एकता एवं संगठन की भावना को मजबूत किया।

महिला मंडल की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और संगठन को मजबूती देते हैं। कार्यक्रम में सभी के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित महिलाओं ने कश्यप ऋषि महाराज से समाज पर सदैव कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कसौधन वैश्य महिला मंडल अध्यक्ष पूजा गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष अधिवक्ता अर्चना गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, महामंत्री कंचन गुप्ता सहित मोना गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, राधिका गुप्ता, निशा गुप्ता, मांडवी गुप्ता, रचना गुप्ता, शीलू गुप्ता, वंदिता गुप्ता, चांदनी गुप्ता, प्रियंका, ज्योति, शशि, रश्मि, अंशु सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Exit mobile version