Monday, May 25, 2026
Latest:
FEATUREDkatniमध्यप्रदेश

Katni: साधारण मारपीट का मामला हत्या में तब्दील, खूनी संघर्ष में घायल युवक की मौत

कटनी। रंगनाथनगर थाना अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र बरगवां में मामूली विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

गौरतलब है कि कल गुरूवार की सुबह बरगवां स्थित इमाम बाड़ा के समीप मामूली विवाद को लेकर मोहम्मद नसीर व पैंटर उर्फ शकील अहमद अपने-अपने दर्जनों साथियों के साथ एक-दूसरे से भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे व तलवारे चली। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए। जिसमें कुछ को गंभीर चोटे आईं। वहीं पेट में तलवार लगने से शेख मुकीम नामक युवक बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल कचहरी चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि अस्पताल में उपचाररत शेख मुकीम की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने मोहम्मद नसीर की शिकायत पर ताज पेंटर, अफाज, आजाद, शाहिद, वसीम, वाहिद व अकबर सहित एक अन्य तथा पैंटर उर्फ शकील अहमद की शिकायत पर नासिर, अख्तर, अमजद खान, समीम के विरूद्ध मारपीट की साधारण धाराओं क्रमश: 294, 324, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम