Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATUREDLatestPolitics

Karnataka Chunav कर्नाटक में 10 मई को एक चरण में मतदान, 13 मई को रिजल्ट

Karnataka Chunav Date 2023: चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को परिणाम आएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
FsXhAtCaYAEP aM

FsXj5EjaYAAmOhP

राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई से पहले नई सरकार के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाना है। कर्नाटक में पहली बार 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की अनुमति होगी।

कर्नाटक के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 5,21,73,579 पंजीकृत मतदाता हैं। पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
Karnataka Voters Statistics:
मतदान केंद्र: 58282 (शहरी – 24,063, ग्रामीण – 34,219)
पुरुष मतदाता: 2 करोड़ 62 लाख
महिला मतदाता: 2 करोड़ 59 लाख

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम