जीवन में होती है कर्म की प्रधानता – डाॅ आदित्य कुमार शर्मा, सायना इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी प्राकट्य उत्सव

कटनी(YASHBHARAT.COM)। सायना इन्टरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर छात्र – छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम मंत्रोच्चार के साथ सायना के प्राचार्य डाॅ0 आदित्य कुमार शर्मा, स्कूल मैनेजमैंट सदस्या श्रीमती अनुकृति पाठक, मैनेजमेंट प्रतिनिधि ऋषि अरोरा, हेडमास्टर डाॅ लोकेश दुबे, कमल सरेचा, समन्वयक रीत मोंगा एवं सायना किड्स की प्रभारी श्रीमती भारती शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण को पूजन हेतु स्थापित किया । जहां आचार्य दिनेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक पूजन कराया। तदोपरांत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने कृष्ण भक्ति के गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने भी भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया । इस अवसर पर चारों सदन द्वारा श्रीकृष्ण लीला विषय पर आधारित नाटक का मंचन कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। टोपाज सदन के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, सफायर सदन रासलीला, रूबी सदन कंस वध एवं एमरेल्ड सदन ने महाभारत की शानदार मनमोहक प्रस्तुति ने सबको रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री लक्षणा निगम, प्रीति पाठक, राज शुक्ला एवं जयन्त जैन ने किया। सायना के प्राचार्य डाॅ0 आदित्य कुमार शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए श्री कृष्ण के कर्मयागी होने और उनके जीवन के कर्म की प्रधानता के भाव को ग्रहण करने की प्रेरणा दी। आपने कहा कि कृष्ण वर्तमान भी प्रांसगिक है क्योंकि उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र में कर्म को आगे रखा है। अंत में आरती व प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम संयोजिका श्वेता शुक्ला के आभार ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ ।








