Site icon Yashbharat.com

कान्यकुब्ज वैश्य समाज ने मनाया हरियाली महोत्सव किया शिवलिंग निर्माण

IMG 20240817 WA0007

कटनी। सावन के पावन पर्व पर तीनों इकाइयों द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2024 श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज द्वारा श्री गुलाब रानी धर्मशाला में शिवलिंग निर्माण महारूद्राभिषेक का भव्य आयोजन। जिसमें सभी ने शामिल होकर शिवलिंग निर्माण कर अभिषेक किया।

वरिष्ठ श्रीमती सरोज रानी गुप्ता, सुरेश गुप्ता,  नरेश नीलू गुप्ता  सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान। एवं वरिष्ठ सभा अध्यक्ष  कल्याण गुप्ता महामंत्री  महेश सिंधिया कोषाध्यक्ष ऋषि तुलसीदास गुप्ता नवयुग मंडल अध्यक्ष  अजय गुप्ता कोषाध्यक्ष  सन्नी गुप्ता महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता सचिव श्रीमती सरिता गुप्ता,  वर्षा गुप्ता, कोषाध्यक्ष  सीमा गुप्ता, श्रीमती अंजना गुप्ता, एवं समस्त कार्यकारिणी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

धर्मशाला प्रभारी निलेश गुप्ता एवं  तुलसीदास का विशेष सहयोग, एवं समस्त वरिष्ठों का भरपूर सहयोग रहा। सराहनीय सहयोग सीमा गुप्ता जिन्होंने कांधे से कांधा मिलकर साथ दिया, और समाज की सभी मातृशक्तियों ने तन्मयता से साथ दिया।

विधि विधान पूर्वक शिवलिंग निर्माण कर पंडित जी द्वारा पूजन अभिषेक संपन्न हुआ ढोल नगाड़ों के गूंज के साथ गटरघाट में विसर्जन किया गया।

Exit mobile version