Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latest

Kanpur Road Accident, एसी बस-जेसीबी और टैम्पो में टक्कर, 16 की मौत, कई गंभीर

कानपुर में टेंपो और एसी बस में भीषण टक्कर, दोनों गाड़ियां पलटीं, 16 की मौत, चार की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना सचेंडी के किसान नगर में भारत गैस एजेंसी के सामने विपरीत दिशा से आ रही सवारियों से भरी टेंपो से मां पीतांबरा ट्रैवल्स की डबल डेकर एसी बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खाई में पलट गई। लगभग तीस मिनट बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई से घायलों को निकाल कर लोडर की सहायता से हैलट पहुंचाया। तबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी थी। हैलट में 21 लो लाए गए थे जिसमें से 16 लोगों की मौत हुई है।

एक गंभीर घायल की हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस कानपुर से इटावा की ओर जा रहा थी। मौतों और घायलों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई है।

आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि टेंपो सवार 12 लोग सचेंडी स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां खाई में पलट गईं। जिससे टेंपो सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम