Site icon Yashbharat.com

Kangna Ranaut: वीर दास की कविता सुन भड़कीं कंगना रणौत: बोलीं- ऐसा काम आतंकवाद से कम नहीं है, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

kangna

भारत देश में महिलाओं की स्थिति पर कॉमेडियन वीर दास अपने एक बयान के कारण विवादों में फंस चुके हैं। हालांकि उन्होंने बयान जारी कर माफी मांग ली है लेकिन अभिनेत्री कंगना रणौत ने वीर दास को निशाने पर लेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबी पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने वीर दास के काम की आतंकवाद से तुलना की है।

कंगना ने लिखा- जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक-बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है … चर्चिल ने बंगाल में पड़े अकाल के दौरान मदद करने को लेकर होने वाले विचार-विमर्श के दौरान कहा था कि भारत के लिए कोई भी मदद नाकाफी होगी क्योंकि भारतीय खरगोश की तरह बच्चे पैदा करते हैं। वे इस तरह मरने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता को ही दोषी ठहराया … पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा रचनात्मक कार्य आतंकवाद से कम नहीं है … ऐसे अपराधियों @virdas के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”
विज्ञापन

क्या कहा था वीर दास ने
छह मिनट के वीडियो में दास ने देश के कथित तौर पर देश के दोहरे चरित्र के बारे में जिक्र किया है। इस वीडियो क्लिप में वीर दास को कहते सुना जा सकता है, ‘मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन मे स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। मैं उस भारत से आता हूं जहां आप AQ1 9000 है फिर भी हम अपनी छतों पर लेटकर रात में तारें गिनते हैं। मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को कष्ट देते हैं।’

वीर दास
वीर दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशुतोष जे दुबे और बीजेपी महाराष्ट्र के कानूनी सलाहकार ने वीर दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही शिकायत की कॉपी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने एफआईआर की कॉपी शेयर करने के साथ लिखा है कि ‘मैंने वीर दास के खिलाफ मुंबई पुलिस में अमेरिका में भारत की छवि को खराब करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। वीर दास ने जान बूझकर भारत, भारतीय महिलाओं और भारत के पीएम के खिलाफ उकसाने वाले और अपमानजनक बयान दिए हैं।’

 

Exit mobile version