उत्तरप्रदेशLatestव्यापार

कलीम का काला कारोबार उजागर: चिप्स-नूडल्स का एक्सपायरी माल नया बताकर बेचता था, गोदाम छापे में खुला राज

कलीम का काला कारोबार उजागर: चिप्स-नूडल्स का एक्सपायरी माल नया बताकर बेचता था, गोदाम छापे में खुला राज। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के जोया ब्लॉक क्षेत्र के ढकिया चमन गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम पर छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की चिप्स, नमकीन, कुरकुरे और नूडल्स के पैकेट बरामद किए हैं।

कलीम का काला कारोबार उजागर: चिप्स-नूडल्स का एक्सपायरी माल नया बताकर बेचता था, गोदाम छापे में खुला राज

जांच में सामने आया कि एक्सपायरी हो चुके इन खाद्य पदार्थों को पैकेट से निकालकर खुले बाजारों में गांव-गांव बेचा जा रहा था। इतना ही नहीं, कुछ सामान को नए रैपर में पैक कर दोबारा बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा मामला लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ से जुड़ा है। करीब ढाई से तीन क्विंटल तक का खराब खाद्य सामान जब्त कर सील कर दिया गया है, जिसकी कीमत चार लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

मौके से कलीम नामक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जो कथित तौर पर एक्सपायरी माल खरीदकर उसे दोबारा बाजार में बेच रहा था। बताया जा रहा है कि उसने यह गोदाम किराए पर लिया था और पिछले करीब एक महीने से यह अवैध कारोबार चल रहा था।

फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग आगे की जांच में जुटा हुआ है और पूरे नेटवर्क की जानकारी खंगाली जा रही है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि