लखनऊ में ‘कचौड़ी-समोसा’ पोस्टर से गरमाई सियासत, सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच

लखनऊ में 'कचौड़ी-समोसा' पोस्टर से गरमाई सियासत, सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच

लखनऊ में ‘कचौड़ी-समोसा’ पोस्टर से गरमाई सियासत, सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर लगे नए पोस्टर्स चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, तो दूसरी तरफ गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है।

पहले मंदिर का पैसा कब्रिस्तान में लगता था, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? प्रतापगढ़ में गरजे सीएम योगी

पोस्टरों के जरिए नया सियासी संदेश

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में “एक कचौड़ी, दो समोसा, समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा” जैसे नारों के जरिए अलग-अलग वर्गों को साधने की कोशिश दिख रही है। पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दूध के डिब्बे से लदी साइकिल के साथ दिखाया गया है, जबकि प्रकाश गुप्ता (यज्ञसेनी) के जरिए हलवाई और वैश्य समाज के प्रतिनिधित्व का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही “पीडीए की हवा है, पीडीए सपा है” जैसे नारे भी प्रमुखता से उभारे गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कचौड़ी-समोसा और खान-पान से जुड़ी तुकबंदियों वाले पोस्टर राजनीतिक बहस का हिस्सा बन चुके हैं।

सीट शेयरिंग पर क्यों फंसा है पेंच?

2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन आंकड़ों को लेकर दोनों दलों के बीच अभी एक राय नहीं बन सकी है।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा ने शुरुआती पेशकश के तहत कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में सीटों (120 सीटों के आसपास के दावों और जिताऊ सीटों पर जोर) की मांग सामने आई है।

इसे भी पढ़ें-  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पिकनिक से लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस को पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; 4 मासूम बच्चों की मौत, 35 घायल

 सपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी करने और कुछ सीटों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने असंतोष और नाराजगी भी जताई है।

दोनों दलों के नेता 2027 में सत्ता में वापसी और भाजपा को चुनौती देने के लक्ष्य के साथ बातचीत जारी रहने की बात कह रहे हैं। सपा 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर रही थी, ऐसे में गठबंधन की रूपरेखा पर सभी की नजरें टिकी हैं।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श