म.प्र. राज्य खेल अकादमियों में प्रवेश का मौका: 12 जुलाई को कटनी में आयोजित होगा जूडो प्रतिभा चयन कार्यक्रम

कटनी। जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमियों में प्रवेश पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के लिए “टैलेंट सर्च” महाअभियान के अंतर्गत आगामी रविवार, 12 जुलाई को माधवनगर स्थित बैडमिंटन हॉल, कटनी में जूडो खेल प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य जिले की जमीनी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य स्तर पर आगे बढ़ाना है।
इस टैलेंट सर्च में जिले के 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जूडो खेल की यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कटनी से संपर्क कर सकते हैं या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dsywmp.gov.in पर जा सकते हैं।