Site icon Yashbharat.com

संयुक्त मोर्चा ने किया डॉ चित्रा प्रभात प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी का भव्य स्वागत व अभिनंदन

IMG 20240209 WA0008 1

कटनी। डॉ चित्रा प्रभात प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी का भव्य स्वागत व अभिनंदन संयुक्त मोर्चा ने किया। मोर्चा की जिला संयोजक डॉ चित्रा प्रभात को शासकीय महिला महाविद्यालय कटनी का प्राचार्य बनाये जाने पर प्रभार लेने के पश्चात संयुक्त मोर्चा संस्थापक श्री सरमन तिवारी,भारतीय स्टेट बैंक कटनी मुख्य शाखा के प्रबंधक श्री देशराज गुप्ता,छात्रावास अधीक्षक संघ अध्यक्ष श्री ए के मेहरा,शिवराज चौधरी,पंचायत समन्वय अधिकारी श्री जगदीश सिंह भदौरिया,मोर्चा जिलाध्यक्ष आर के बत्रा,जिला सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर लक्की महामंत्री सुनील मिश्रा,प्रवक्ता कुँवर मार्तण्ड सिंह,प्रोफेसर विनेश यादव,अशोक परोहा, आदि
पदाधिकारियों ने गर्ल्स कॉलेज पहुँचकर जिले भर के अधिकारियों कर्मचारियों की ओर भव्य स्वागत किया। मोर्चा परिवार ने उम्मीद जताई कि शासन द्वारा डॉ चित्रा प्रभात को प्राचार्य बनाये जाने से कटनी जिले की छात्राओं की शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा तथा महाविद्यालय का प्रबंधन सशक्त होगा।

Exit mobile version