कटनी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है। इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है।
इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि प्रदेश के 1.5 करोड़ परिवारों तक तिरंगा ध्वज पहुंचे और उसे हर घर पर फहराया जाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन एवं जिला प्रभारी संजय साहू के मार्गदर्शन में कटनी में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उक्त विचार भाजपा जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहीं। इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा एवं भाजयुमो जिला महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
इस अभियान की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने बताया कि लगभग एक सप्ताह का यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा।
जिला महामंत्री ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अभियान के दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। देश के विभाजन की विभीषिका में करीब 1.5 करोड़ परिवार विस्थापित हुए, लगभग 6 लाख लोग मारे गए। 1 लाख से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, लेकिन ये काला अध्याय अधिकांश युवाओं की जानकारी में नहीं है। विभाजन की त्रासदी से देशवासियों को अवगत कराने तथा इसके लिए जिम्मेदार विघटनकारी ताकतों के प्रति देश को सतर्क करने के उद्देश्य से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनियों, गोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
श्री उपाध्याय ने चर्चा में बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान को जिले के के सभी 1163 बूथों तक पहुंचाने के लिए जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।
जिला महामंत्री ने बताया कि अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध हो सकें, इसकी योजना बनाई जा रही है। घर-घर जाकर तिरंगा वितरण के अलावा शहरी क्षेत्रों में स्टाल लगाकर भी तिरंगे वितरित किए जाएंगे।
श्री उपाध्याय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भारत के स्वाभिमान एवं देश की शान तिरंगे को हर घर फहराने की राष्ट्र प्रेम की उस भावना को जागृत करने के इस अभियान में पार्टी ही नहीं बल्कि समाज, देश और प्रदेश की जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित करना है।
Related Articles
-
भाजयुमो मध्यप्रदेश ने घोषित की नई संगठनात्मक नियुक्तियां, कटनी सहित कई जिलों में जिलाध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त -
कटनी: भाजयुमो जिलाध्यक्ष बने पारस जैन और देवांश श्रीवास्तव को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी -
ब्रेकिंग न्यूज़ -कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज -
राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणास्रोत : कुंवर सौरभ सिंह -
आयकर विभाग के अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका -
मप्र के 1.5 लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: DPI ने TET की अनिवार्यता पर जारी किया पत्र, 31 अगस्त 2028 तक परीक्षा पास न करने पर जा सकती है नौकरी -
CBSE की 3-भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘बच्चों पर न पड़े मानसिक दबाव, समस्याओं का हल निकाले केंद्र’ -
3 Burner Gas Stove Vastu: क्या रसोईघर में 3 बर्नर वाला गैस चूल्हा रखना शुभ होता है? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र -
जिला अस्पताल में क्लबफुट शिविर, 38 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग,2 बच्चों का प्लास्टर, 20 को निःशुल्क क्लबफुट शूज वितरित -
भारत में जल्द शुरू हो सकती है स्टारलिंक इंटरनेट सेवा: एलन मस्क की कंपनी ने D2D तकनीक के साथ फिर किया आवेदन, जियो व एयरटेल को मिलेगी चुनौती -
नर्सिंग छात्रों के लिए बड़ी राहत: अमान्य कॉलेजों के GNM छात्र दूसरे संस्थानों में होंगे शिफ्ट, काउंसिल ने जारी की शेड्यूल सारणी -
देश में चीनी के दामों में बड़ा उछाल: महाराष्ट्र में कीमत ₹5,560/क्विंटल पार; 10 साल बाद फिर चीनी आयात करने की तैयारी में सरकार -
पति ने बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बीमार बहन को भी दागी गोली; फिर खुद को उड़ाया -
विधायक को चेतावनी देने वाले निलंबित आरक्षक का नया कारनामा: लहार SDO P और TI पर लगाए गंभीर आरोप, 10 हजार के लेन-देन का स्क्रीनशॉट वायरल -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 21 अगस्त को बाकल में लगेगा बड़ा शिविर, सीएम हेल्पलाइन व लंबित मामलों का मौके पर होगा समाधान -
कटनी में 15 सितंबर तक चलेगा ‘एग्रीटेक एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान’: किसानों को शून्य ब्याज पर मिलेगा ऋण, फार्मर आईडी बनाने पर जोर -
संत रविदास की शिक्षा को आत्मसात करें: कटनी में 650वीं जयंती पर निकली भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’, गांव-गांव पहुंचेगा समरसता का संदेश -
“हम Gen-Z हैं, नौटंकी बर्दाश्त नहीं करेंगे”: जोज़िला में सेना से उलझी महिला का वीडियो वायरल, उमर अब्दुल्ला बोले- ‘यह नया- जानते नहीं मेरा बाप कौन है बन चुका है’ -
सीएम के निलंबन आदेश पर हाई कोर्ट का रोक से इनकार: छिंदवाड़ा के पूर्व CMHO को राहत नहीं, कोर्ट ने दिए विभागीय अपील के निर्देश -
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट फॉर्मेट में कड़ा इम्तिहान, 23 अगस्त से शुरू होंगे मुकाबले; जानें पूरा शेड्यूल
