Job in MP Assistant Class-3 Vacancy: 12th पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, सहायक वर्ग-3 के लिए निकली वेकेंसी
Job in MP Assistant Class-3 Vacancy: 12th पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, सहायक वर्ग-3 के लिए निकली वेकेंसी। । भारत में हर युवा सरकारी नौकरी के सपने देखता है। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत भी करता है। इस समय सरकार ने कई सरकारी नौकरियां निकाली हैं। इनमें दिव्यांगजनों पर भी सरकार फोकस कर रही है।
। भारत में हर युवा सरकारी नौकरी के सपने देखता है। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत भी करता है। इस समय सरकार ने कई सरकारी नौकरियां निकाली हैं। इनमें दिव्यांगजनों पर भी सरकार फोकस कर रही है।
हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने सहायक वर्ग 3 के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कार्यालय कलेक्टर जिला बुरहानपुर ने सहायक वर्ग 3 के पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती विशेष रूप दिव्यांगजनों के लिए निकाली गई है। 12वीं पास क्वालिफिकेशन जरूरी
इस भर्ती के लिए आवेदन 29 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गए थे। वहीं इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2024 रखी गई है। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू 11 दिसंबर 2024 को होगा।सहायक वर्ग 3 के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर में डिप्लोमा और न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इस भर्ती में राज्य की महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल रखी गई है।सहायक वर्ग 3 के पदों पर सिलेक्शन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। सहायक वर्ग 3 के लिए वेतनमान स्तर 4 के आधार पर दिया जाएगा, जिसमें 19,000 से लेकर 62,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। Job in MP Assistant Class-3 Vacancy: 12th पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, सहायक वर्ग-3 के लिए निकली वेकेंसी

