झिंझरी पुलिस को मिली बडी सफलता चौकी क्षेत्र मे लूट करने बाले आरोपी को अमृतसर (पंजाब) से किया गिरफ्तार

झिंझरी पुलिस को मिली बडी सफलता चौकी क्षेत्र मे लूट करने बाले आरोपी को अमृतसर (पंजाब) से किया गिरफ्ता
कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सशक्त निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य , नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री संजय दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा चौकी क्षेत्र मे लूट करने बाले आरोपी को अमृतसर पंजाब से किया गिरफ्तार
फरियादी चौकी झिंझरी उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 21मई की सुबह 5/45 बजे बढई के काम से अपने पिता के साथ अपनी मोटर साइकिल से ग्राम गैतरा से धरमपुरा जा रहा था । धरमपुरा जाने के लिये मै पिपरौंध से जयंतीनगर रास्ते मे करीब 250 मीटर आगे गया ही था कि तभी दो व्यक्ति रास्ते मे दिखे दोनो व्यक्ति अपने हाथ फैला कर रोकने लगे दोनो मे एक व्यक्ति अपने हाथ कट्टा जैसा लिया था जब फरियादी नही रुका व उनके बीच से मोटर साईकिल निकालना चाहा तो दोनो मे से एक व्यक्ति ने फरियादी के पिता का हाथ पकड़ कर खीच दिया जिससे फरियादी के पिता मोटर साईकिल से गिर गये फिर आरोपीगण फरियादी के पास जाकर उसके सिर मे कट्टा लगा कर बोले गाड़ी से उतर फरियादी के गाडी से उतरने के उपराँत दोनो मोटर साईकिल मे बैठ जबलपुर कटनी हाईवे की ओर भाग गये। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना माधवनगर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा अपराध की बारीकी से विवेचना की जाकर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व मे चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा हाइवे मे लगे कैमरों व सायबर सेल कटनी की मदद से आरोपियों की पतासाजी कर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व मे गठित टीम ने मामले के मुख्य आरोपी मनराज उर्फ मनमोहित सिंह पिता रजिन्द्र सिंह उम्र 35 साल निवासी मीराकोर्ट थाना कम्बो जिला अमृतसर को 24 जून को अमृतसर पंजाब से अभिरक्षा मे लेकर गिरफ्तार किया है। जिसे वैधानिक कार्यवाही उपराँत माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है। मामले के अन्य आरोपियों की सक्रियता से पता तलाश की जा रही है जिन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इस कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा , चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि शशिभूषण सिंह, प्र.आर. 82 राजेश चौधरी, आर. 589 अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








