Site icon YASHBHARAT.COM

झिंझरी पुलिस ने शराब के नशे में ट्रक चला रहे चालक को पकडकर ,ट्रक किया जप्त, न्यायालय के द्वारा 10,000 रुपए के जुर्माने से किया गया दण्डित

IMG 20250326 WA0007

कटनी के माधवनगर थाना के झिझरी चौकी अंतर्गत बिलहरी मोड़ में पुलिस 25 मार्च की रात्रि 01 बजे झिंझरी पुलिस के सउनि शशिभूषण सिंह हमराही स्टाफ के साथ ईलाका में गश्त कर रहे थे

इसी दौरान ट्रक क्रमांक CH01TA7736 का चालक लहराते हुए वाहन लेकर चले आ रहा था जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन चालक इतना शराब के नशे में था कि पुलिस ने बड़ी मशक्कत से वाहन को रोक पाई और चेक करने पर वाहन चालक दर्शन सिंह उम्र 46 साल निवासी मंडवाल जिला कैथाल (हरियाणा)बहुत नशे में पाया गया जिसका तत्काल पुलिस ने जिला चिकित्सालय कटनी से मुलाहिजा कराया जिसमे चिकित्सक व्दारा भी चालक को नशे में होने की पुष्टि किये।

जिस पर पुलिस ने धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया एवं चालक को न्यायालय पेश किया गया। जिस पर न्यायालय व्दारा 10,000 रूपये का अर्थदण्ड चालक के विरूद्ध अधिरोपित किया गया।

Exit mobile version