Site icon Yashbharat.com

झिंझरी पुलिस ने घंटी को तलवार लहराते हुए किया गिरफ्तार

IMG 20250502 WA0027

झिंझरी पुलिस ने घंटी को तलवार लहराते हुए किया गिरफ्ता

कटनी-अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर चौकी झिंझरी पुलिस प्रयासरत है इसी दौरान आज झिंझरी क्षेत्र मे पर एक आदतन अपराधी सुनील उर्फ घन्टी बर्मन पिता कोदू बर्मन निवासी झिंझरी के द्वारा गंभीर वारदात करने की नियत से बका लेकर घूमते पाये जाने पर झिंझरी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बका जप्त कर आरोपी को जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया , नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा , थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि प्रियंका राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। मुखविर से सूचना मिली कि हीरा ढाबा के पीछे तलाब के पास गुलवारा मे एक व्यक्ति बर्मन लोहे का बका लिये घूम रहा है। कोई गंभीर वारदात घटित कर सकता है कि मुखबिर सूचना पर हमराही स्टाफ के साथ जाकर देखा की एक व्यक्ति दाहने हाथ मे एक लोहे का बका नुमा औजार लेकर घूम रहा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर उस व्याक्ति के दाहने हाथ से बका नुमा औजार लिये पकड़ा नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील उर्फ घन्टी बर्मन पिता कोदू बर्मन निवासी झिंझरी का रहने वाला बताया। आरोपी सुनील उर्फ घन्टी बर्मन से बका नुमा औजार का लायसेंस पूछा जो कोई लायसेंस का होना नही बताये जाने पर सुनील उर्फ घन्टी बर्मन के कब्जे से एक लोहे का बका धारा 25 ए आर्म्स एक्ट के तहत जप्त कर आरोपी को समक्ष गवाहान गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया
सराहनीय भूमिका-सउनि शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, आरक्षक जज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version