झिंझरी चौकी पुलिस ने मंदिर के अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
झिंझरी चौकी पुलिस ने मंदिर के अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जे
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा , अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं नेहा पच्चीसिया नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी झिंझरी को मिली सफलता है घटना 29 मार्च को प्रार्थी संतोष बर्मन पिता आशाराम बर्मन निवासी पिपरौध थाना माधवनगर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया की हमारे घर के सामने हम लोगो पारिवारिक दुर्गा मंदिर बना हुआ है जिसमे दुर्गा माता की मूर्ती के ऊपर चांदी के छोटे बड़े 02 छत्र, माता जी गले मे सोने का मंगलसूत्र तथा चांदी की सुतिया पहने थी। कल 28 मार्च को मेरे घर मे बोरिंग हो रही थी तो मै रात करीब 1.30 बजे तक जग रहा था। 29 सुबह करीब 08.30 बजे पड़ोस की काजल पटवा जो कि रोज सुबह मंदिर की सफाई करती है आकर बताई कि मंदिर मे दुर्गा माता की मूर्ती के ऊपर चांदी के छोटे बड़े 02 छत्र, माता जी गले मे सोने का मंगलसूत्र तथा चांदी की सुतिया नही है कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया हैं । दौरान विवेचना थाना कोतवाली कटनी एवं थाना एन.के.जे. के चोरी के अपराध मे गिरफ्तार आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 साल निवासी आनाथालय अयोध्या नगर चार लाईन भोपाल हाल उड़िया मोहल्ला एस.के.पी. थाना एन.क.जे.,राहुल सोनी पिता स्व. पुरुषोत्तम दास सोनी उम्र 38 साल निवासी शांति मार्ग नम्बर उमरिया जिला उमरिया से पूछताछ की गयी जिन्होने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे आदतन अपराधी है जिसके विरुध्द थाना कोतवाली, कुठला , एनकेजे बडवारा,स्लीमनाबाद, जिला उमरिया, व सिहोरा मे कई संम्पत्ती संबंधी अपराध दर्ज है एवं थाना माधवनगर कटनी क्षेत्र के ग्राम पिपरौध के माता जी के मंदिर मे चोरी करना बताये जिनके कब्जे से 150 ग्राम चांदी एवं एक सोने जैसे धातू का लाकेट कीमती लगभग 95000 रुपए विधिवत जप्त किए गए है ।आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया
गिरफ्तार आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 साल आनाथालय अयोध्या नगर चार लाईन भोपाल हाल उड़िया मोहल्ला एस.के.पी. थाना एनकजे.,राहुल सोनी पिता स्व. पुरुषोत्तम दास सोनी उम्र 38 साल निवासी शांति मार्ग नम्बर उमरिया जिला उमरिया (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से
150 ग्राम चांदी जैसे धातू एवं एक सोने जैसे धातू का लाकेट कीमती लगभग 95000 रुपए जप्त किया गया है
कार्यबाही मे झिंझरी चौकी प्रभारी उप.निरी. राजेश कुमार दुबे , सउनि शशिभूषण , स.उ.नि. सतीश भगत , प्र.आर. राजेश चौधरी , प्र.आऱ. पंकज त्रिपाठी , प्र.आऱ. हरिशंकर शुक्ला , आर. अजय , म.आर. प्रीति तिवारी , सैनिक अक्षय पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

