Jharkhand Election Result 2019 LIVE: कांटे की टक्कर, भाजपा 36 और कांग्रेस + 35 सीटों पर आगे

23 12 2019 jharkhand counting3 19869466 83724769

Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझान काफी तेजी से बदल रहे हैं। सभी 81 सीटों के रुझान आ गए है। कांग्रेस+ को 35 सीटों पर बढ़त मिलता दिख रहा है। वहीं भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अन्‍य भी 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं। आज 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है।सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आएगा, क्योंकि यहां 13-13 राउंड की ही गिनती होनी है। सबसे अधिक 28 राउंड की गिनती चतरा में होनी है। इस कारण इस सीट का परिणाम सबसे अंत में आएगा।

इसे भी पढ़ें-  आयोवा के गोला-बारूद संयंत्र में खराब विस्फोटकों के निस्तारण को 5 मील का इलाका खाली, नियंत्रित विस्फोट की तैयारी

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श