Site icon YASHBHARAT.COM

Jharkhand Crime: गुमला में डायन के नाम पर मौत का तांडव, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की टांगी से काटकर की हत्या, 2 गिरफ्तार

crime against women

झारखंड के गुमला जिले (Gumla) में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र (Tantra-Mantra) आए दिन लोगों की मौत का कारण बन रहा है. ताजा घटना में डायन बिसाही का आरोप लगाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई है. घटना शनिवार (25 सितंबर) देर रात की है. हत्या के बाद दो आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के लूटो गांव में शनिवार की रात डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से काटकर उसके ही रिश्तेदारों ने हत्या कर दी है. लूटो निवासी बंधन उरांव, उसकी पत्नी सोमारी देवी व बहू बासमनी देवी की हत्या हुई है. हत्या के आरोप में मृतक के भतीजे बिपता उरांव व जुलू उरांव गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसके ही कुछ रिश्तेदार घर से फरार हैं।

डायन के संदेह में हुई हत्या

बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के लूटो गांव में 55 साल के बंधन उरांव और उसकी पत्नी सोमारी देवी और 40 साल की बहू की हत्या उसके रिश्तेदारों ने ही की है. खबर के मुताबिक बंधन उरांव की पत्नी सोमारी देवी ओझा गुणी और झाड़-फूंक का काम करती थी. इसी दरम्यान उनका विवाद उनके दो भतीजे बिपता उरांव और जुलू उरांव के साथ हो गया. जिसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. सूचना के मुताबिक वारदात से पहले बंधन उरांव शनिवार की शाम खेत से लौटकर घर में खाना खा रहे थे. तभी अचानक दोनों भतीजे बिपता उरांव और जुलू उरांव उनके घर पहुंचे और टांगी से बंधन उरांव और सोमारी उरांव पर हमला कर दिया. हमले के बाद मची चीख पुकार सुनकर जब उनकी बहू बासमनी देवी घर से बाहर निकली तो उस पर भी टांगी से वार किया गया. इस हमले में सास बहू और सुसर की मौत हो गई. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए.

कुछ दिन पहले ही एक बुजुर्ग दंपती की हुई थी हत्या

हत्याकांड के बाद घर में बिखरा पड़ा खानाआरोपियों ने किया सरेंडरसदर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल के मुताबिक हत्या के पीछे मृतक के दोनों भतीजों का ही हाथ है. जिन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही डायन बिसाही के आरोप में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई थी.

Exit mobile version