FEATURED

Jharkhand CM बोले- जय श्रीराम और भारत माता की जय सुन-सुन कर मेरा दिमाग खराब हो गया है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो वायरस हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते दिखाई दे रहे हैं कि जय श्रीराम, जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा सुनकर मेरा दिमाग खराब हो गया है।

प्रदेश की दो सीटों, बेरमो और दुमका में हो रहे उप चुनाव के बीच सामने आए इस वीडियो से राजनीति गर्मा गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।

दोनों सीटों के लिए चुनाव शोर अब थम गया है और वोटिंग तथा मतगणना की प्रतीक्षा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने का यह वीडियो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने रविवार को अपने फेसबुक पर शेयर किया।

← Back

Thank you for your response. ✨

साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला भी किया। रघुवर दास ने लिखा, देश विरोधी शक्तियों के पक्ष में खड़े होनेवाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपको भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से इतनी परेशानी क्यों है? हम राष्ट्र भक्त हैं। हमारे लिए दल से पहले देश आता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम